हाई कोर्ट का सरकार से तीखा सवाल: "अगर गौशालाओं में व्यवस्था दुरुस्त है, तो मवेशी सड़कों पर क्यों?"

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर के लाखासार गौधाम की अव्यवस्था और सड़कों पर घूमते बेसहारा मवेशियों को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। सरकार ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा कि प्रदेश की 142 गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और लाखासार में मवेशियों को ठूंसकर नहीं रखा गया था।