विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों के ही सबसे प्यारे कपल हैं. इस कपल की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है और अपनी मेहनत के दम पर ये कपल यहां तक पहुंचा है. विराट और अनुष्का अक्सर अपनी जिंदगी में आए पॉजिटिव चेंजेस का क्रेडिट एक-दूसरे को देते नजर आते हैं. वेजिटेरियन और वीगन लाइफस्टाइल अपनाना भी उन्हीं बदलावों में से एक है.विराट कोहली बने वेजिटेरियनइंडियन एस्प्रेस के मुताबिक, अनुष्का ने साल 2015 में वेजिटेरियन लाइफस्टाइल को अपनाया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जानवरों के प्रति प्यार और आध्यात्मिक सोच की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया. बाद में विराट ने भी नॉन-वेज खाना छोड़ दिया. विराट का कहना था कि कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स के बाद उन्हें लगा कि वेजिटेरियन बनना उनके लिए बेहतर रहेगा.अनुष्का शर्मा ने बदल दी विराट कोहली की जिंदगीसाल 2020 में Vogue को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा था, 'अनुष्का ने मुझे जिंदगी जीने का नया नजरिया दिया. उनसे मिलने से पहले मैं इतना बैलेंस इंसान नहीं था. उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं अपनी जिंदगी उस सबसे बेहतरीन महिला के साथ बिता रहा हूं, जिसे मैं जानता हूं.' ये भी पढ़ें:- वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, तस्वीरें वायरलअब मैं कभी मांस नहीं खा सकता- विराट कोहलीविराट ने कहा था कि अनुष्का के जानवरों के प्रति प्यार ने उनकी सोच बदल दी. विराट ने बताया, 'अनुष्का पिछले चार सालों से वेजिटेरियन हैं, जबकि मैं हेल्थ कारणों की वजह से दो साल पहले शाकाहारी बना था. जानवरों के लिए उनका प्यार देखकर अब मैं कभी मांस नहीं खा सकता. इससे चीजों को देखने का मेरा नजरिया भी बदल गया.' कुछ साल पहले एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान विराट ने बताया था कि वेजिटेरियन बनने के बाद उनकी फिटनेस और हेल्थ में काफी सुधार हुआ. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे फैसलों में से एक बताया था.क्यों वेजिटेरियन बनीं अनुष्का शर्मा?अनुष्का शर्मा ने 2017 में एले इंडिया को दिए इंटरव्यू में वेजिटेरियन बनने की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था, 'शाकाहारी बनना मेरे लिए मुश्किल था, लेकिन ये मेरा सोच-समझकर लिया गया फैसला था. जानवरों के प्रति प्यार और आध्यात्मिक कारणों ने मुझे ये लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया.' प्रेमानंद महाराज से ले चुके हैं गुरु दीक्षागौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जाते हैं. इस कपल ने उनसे गुरु दीक्षा भी ली है. इसके बाद से दोनों को अक्सर गले में तुलसी की कंठी माला पहने देखा गया. बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में सात फेरे लिए थे. ये कपल बेटी वामिका और बेटे अकाय के पेरेंट्स हैं. ये भी पढ़ें:- महाराजा लुक में BMW से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में घुसा था अंजान शख्स,ऐसे खुली पोल