सलमान खान का खुलासा, बोले- पूरे करियर में कभी नहीं पढ़ीं स्क्रिप्ट, उधार लेकर पहनते हैं करोड़ों की घड़ियां

Wait 5 sec.

सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' (1988) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया. उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'दंबग', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी फिल्में शामिल हैं. सलमान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ीं नहीं- सलमान खानवैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने फिल्म चुनने के अपने खास प्रोसेस के बारे में बताया. उन्होंने कहां, 'मैंने अपने पूरे करियर में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ीं. मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन कभी पढ़ी नहीं हैं. मैं पूरी स्क्रिप्ट को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ने की बजाय फिल्म के माहौल, कहानी का ट्रीटमेंट और उसकी कमाई की संभावना समझना ज्यादा पसंद करता हूं.' ये भी पढ़ें:- 'मैंने प्यार किया' को क्यों शुरुआत में भाग्यश्री ने ठुकरा दिया था? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, सलमान खान संग बॉन्डिंग पर कही ये बातदोस्तों से मांगते हैं महंगी घड़ियांइस इंटरव्यू में सलमान खान ने अपनी महंगी घड़ियों को लेकर भी बात की. वो अक्सर पब्लिक इवेंट्स और फिल्म प्रमोशन्स में लग्जरी और महंगी घड़ियां पहने नजर आते हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है. इस पर उन्होंने कहा, 'आप मुझे घड़ियां पहने हुए देखते हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि वो मेरी हैं. ये मेरे दोस्तों की होती हैं.'सलमान खान की अपकमिंग मूवीजवर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.इसके अलावा वो अपनी नई फिल्म की शूटिंग के व्यस्त है, जिसमें वो नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली हैं. दिल राजू इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.ये भी पढ़ें:- सलमान खान ने शेयर की अनसीन फोटो, मदर्स डे के मौके पर मां पर लुटाया प्यार, देखिए तस्वीरें