विदिशा में टला बड़ा हादसा, नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ग्राम पीपलखेड़ा के पास शनिवार सुबह एक एसी स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।