मध्य प्रदेश ने पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में देशभर में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।अब तक 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके है। इनमें 98 प्रतिशत आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। स्वनिधि योजना में भी मध्य प्रदेश टाप पर है।