iPhone 16 Pro Vs Galaxy S24 Ultra: 2026 में कौन-सा फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? कंपैरिजन से समझें

Wait 5 sec.

iPhone 16 Pro Vs Samsung Galaxy S24 Ultra: स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और RAM समेत कई कंपोनेंट्स महंगे होते जा रहे हैं. ऐसे में अब लोग हर साल नया फोन खरीदने से पहले कई बार सोच रहे हैं. यही वजह है कि पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी 2026 में काफी आकर्षक विकल्प बन चुके हैं.ऐसे ही दो प्रीमियम फोन हैं Apple iPhone 16 Pro और Samsung Galaxy S24 Ultra. दोनों डिवाइस एक साल से ज्यादा पुराने होने के बावजूद शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के साथ आज भी टॉप फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देते हैं. आइिए जानते हैं कि 2026 में इनमें से कौन-सा फोन खरीदना ज्यादा समझदारी होगी.डिजाइन और डिस्प्लेApple iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. फोन का डिजाइन कॉम्पैक्ट है जिससे इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना काफी आसान लगता है. Apple ने इसमें टाइटेनियम फ्रेम और Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया है. साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है.दूसरी तरफ Samsung Galaxy S24 Ultra बड़े 6.8 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें QHD+ रेजोल्यूशन, Gorilla Armor प्रोटेक्शन और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है. इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक पहुंचती है जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन ज्यादा साफ दिखाई देती है.अगर आप छोटा और आसानी से पकड़ने वाला फोन चाहते हैं तो iPhone बेहतर लगेगा. लेकिन वीडियो देखने, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए Samsung का बड़ा डिस्प्ले ज्यादा शानदार अनुभव देता है.परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयरApple iPhone 16 Pro में Apple का A18 Pro चिपसेट मिलता है जो iOS 18 पर चलता है और आगे iOS 26.5 तक अपडेट हो सकता है. गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में इसकी परफॉर्मेंस आज भी बेहद स्मूद मानी जाती है.वहीं Samsung Galaxy S24 Ultra Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और One UI 8.5 के साथ आता है. Samsung इस फोन के लिए लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और 7 Android अपडेट्स देने का वादा भी कर चुका है.कैमरा में कौन आगे?कैमरा के मामले में दोनों फोन अपनी-अपनी खासियत रखते हैं. Apple iPhone 16 Pro Dolby Vision रिकॉर्डिंग, ProRes वीडियो सपोर्ट और स्पेशल वीडियो कैप्चर जैसे फीचर्स के साथ आता है. खासतौर पर सोशल मीडिया वीडियो और सिनेमैटिक रिकॉर्डिंग में iPhone का आउटपुट काफी प्रोफेशनल और नैचुरल लगता है.दूसरी ओर Samsung Galaxy S24 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा, ड्यूल टेलीफोटो लेंस और शानदार जूम क्षमता मिलती है. दूर की फोटो खींचने और अलग-अलग फोटोग्राफी स्टाइल के लिए Samsung ज्यादा वर्सेटाइल साबित होता है.बैटरी और कीमतबैटरी के मामले में Samsung साफ बढ़त बनाता है. Galaxy S24 Ultra में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जबकि iPhone 16 Pro में 3582mAh बैटरी मिलती है.फिलहाल इनकी कीमतें कुछ इस प्रकार हैं.Apple iPhone 16 Pro की कीमत लगभग ₹1,03,990 है.Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत करीब ₹1,19,950 है.आखिर कौन-सा फोन खरीदना चाहिए?अगर आप पहले से Apple ecosystem जैसे MacBook या iPad इस्तेमाल करते हैं तो iPhone 16 Pro आज भी 2026 में शानदार विकल्प साबित हो सकता है. इसकी परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस काफी भरोसेमंद हैं. लेकिन यदि आप बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, S Pen सपोर्ट और ज्यादा एडवांस कैमरा फीचर्स चाहते हैं तो Galaxy S24 Ultra ज्यादा कम्प्लीट फ्लैगशिप पैकेज नजर आता है.यह भी पढ़ें:Google I/O 2026: आपके लिए क्या नया लाया गूगल? Spark से Gemini Flash और Antigravity तक, Sundar Pichai ने किए कई बड़े ऐलान