रतलाम के सैलाना में ग्राइंडर से ताला काट ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी

Wait 5 sec.

रिपोर्ट के अनुसार बदमाश दुकान से करीब साढ़े चार किलो चांदी एवं 15 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में चांदी की पायल, झुमकी, अंगूठी, कंदौरा, बीछूड़िया, चेन, हाथ की पोंची सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। वहीं सोने के करीब 15 ग्राम वजनी आभूषण भी चोरी हुए हैं।