ड्रेसकोड को लेकर कोर्ट नाराज, कहा-जैसा मन पड़ा वैसे ही चले आए, प्रशासनिक अधिकारी से कोर्ट ने पूछा प्रमोटी हैं या डायरेक्ट रिक्रूटमेंट

Wait 5 sec.

बिलासपुर हाई कोर्ट ने भिलाई नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर को उनके पहनावे और व्यवहार को लेकर कड़ी फटकार लगाई है। निगम कमिश्नर की अनुपस्थिति में पहुंचे डिप्टी कमिश्नर न केवल देरी से आए, बल्कि उनका ड्रेसकोड भी अदालत की गरिमा के अनुरूप नहीं था।