Sam Neill Death: 12 जुलाई को बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई थी. दिग्गज और महान संगीतकार प्यारेलाल की पत्नी सुनीला शर्मा का 78 साल की उम्र में निधन हो गया था. जबकि 13 जुलाई को हॉलीवुड में मातम पसर गया. 78 साल की उम्र में ही हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैम नील का भी निधन हो गया. उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.ऑस्ट्रेलिया में कहा दुनिया को अलविदासैम नील का जन्म 14 सितंबर 1947 को यूके के उत्तरी आयरलैंड में हुआ था. वो जुरासिक पार्क सहित कई फिल्मों के लिए फैंस के बीच पॉपुलर हुए थे. उन्होंने अब दुनिया को अलविदा कह दिया है. सोमवार को एक्टर का ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में निधन हो गया. उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की. View this post on Instagram A post shared by SamNeillTheProp (@samneilltheprop)ये भी पढ़ें: 19 साल में पूरी तरह बदल गईं बॉबी देओल की हीरोइन, अब ऐसी दिखती हैं उर्वशी शर्माअनुपम खेर ने जताया शोकसैम नील के निधन पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी शोक जताया है. उन्होंने सैम के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा, 'मैंने सिडनी में उनसे मुलाकात की थी. मुझे ये बात सबसे ज्यादा पसंद आई कि एक मशहूर और जाने-पहचाने चेहरे के पीछे एक नेक, सौम्य और गर्मजोशी भरा इंसान था. सैम नील के निधन से बहुत दुख पहुंचा है.' View this post on Instagram A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)अनुपम खेर ने आगे उनकी कुछ यादगार फिल्मों और परफॉर्मेंस को याद करते हुए लिखा, 'My Brilliant Career' और 'The Piano' से लेकर 'Jurassic Park', 'The Hunt for Red October' और कई अन्य यादगार परफॉर्मेंस तक, उन्होंने अपने हर किरदार से गरिमा, अनोखी शांत मजबूती और समझदारी को पेश किया. सैम ने प्रभावित किया और लोगों के दिलों को छू लिया.' आगे उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. दुनिया ने एक बेहतरीन इंसान और कलाकार खो दिया. ओम शांति.सैम नील की बेहतरीन फिल्मेंसैम नील के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट शेयर करके उनके निधन की पुष्टि की गई. सैम ने अपने परिवार के लोगों के बीच अंतिम सांस ली. उन्होंने अपनी पहचान डेड काम, हंट फॉर द वाइल्डरपीपल, द पियानो, इन द माउथ ऑफ मैडनेस, इवेंट होराइजन और जुरासिक पार्क सहित कई फिल्मों से बनाई थी.