सलमान खान की नजरों से नहीं छिपा था सोनाक्षी-जहीर का रिश्ता, ऐसे खोली पोल, कहा- 'मुझे सब दिख रहा है'

Wait 5 sec.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति जहीर इकबाल के साथ रिश्ते और लव स्टोरी को लेकर खुलकर बात की और एक मजेदार किस्सा सुनाया. साथ ही बताया कि सलमान खान पहले से उनके बीच की केमिस्ट्री जानते थे, लेकिन सोनाक्षी और जहीर ने हमेशा उनकी बातों को खारिज किया.सोनाक्षी-जहीर को सलमान ने मिलाया थाहाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने लाइफ, प्यार और काम से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया. हालांकि, बात मजेदार तब हुई, जब दोनों ने सलमान खान के साथ जुड़ा एक किस्सा बताया. सलमान खान ने ही दोनों को मिलवाया था और उनके बीच का रिश्ता क्या था, ये सलमान बखूबी जानते थे. सलमान को पहले से शक थाजहीर ने बातचीत में कहा, 'सलमान खान को पहले ही पता चल चुका था कि हम दोनों के बीच कुछ चल रहा है.' वहीं सोनाक्षी ने हंसते हुए कहा, 'सलमान इतने भोले नहीं है और उन्हें सब कुछ दिखता था. जब वो मुझसे और जहीर से इस रिश्ते के बारे में पूछते थे, तो हम इनकार कर देते थे. हालांकि सलमान को सब पता था इसीलिए उन्होंने एक बार सीधा कहा कि तुमलोगों का ब्रेकअप होगा. अभी तुमलोग बोल नहीं रहे हो, लेकिन जब ब्रेक अप होगा तो तुम वहां मेरे पास आकर रोएगा और तुम यहां मेरे पास आएगी.'      View this post on Instagram           A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)ये भी पढ़ें: 'आगे बढ़ो, छुट्टा नहीं है...', कुमार सानू संग अफेयर पर ट्रोल करने वाले को कुनिका सदानंद का करारा जवाबआगे जहीर ने कहा कि सलमान और कई लोगों के साथ हम ट्रेकिंग करने गए थे, तब वहां हम दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. तो सलमान मेरे पास आकर बोल रहे थे कि मत करो ऐसा, मुझे सब दिख रहा है. ये मोमेंट बहुत फनी है और सलमान बहुत पहले से सब कुछ जानते थे.' जहीर और सोनाक्षी की लव स्टोरी इसके अलावा सोनाक्षी ने अपने लव स्टोरी की शुरुआत को लेकर भी बताया कि उन्हें ऐसे लड़के पसंद थे, जो बहुत फनी और कॉन्फिडेंट हो. इसीलिए जहीर को देखने के बाद सोनाक्षी ने एक हफ्ते में अपनी फीलिंग बता दी थी. जहीर ये सुनकर बहुत हैरान हुए थे. इतना ही नहीं, सोनाक्षी ने एक महीने में बोल दिया था कि मुझे तुमसे शादी करनी है. इसके बाद दोनों ने 7 साल तक डेट किया और शादी कर ली. अब उनकी शादी को 2 साल हो चुके है और दोनों साथ में बहुत ही खुश है. ये भी पढ़ें: 'हेरा फेरी 3' फिल्म क्यों अटकी? परेश रावल ने सुनाई अक्षय कुमार के साथ अनबन की पूरी कहानी