'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा

Wait 5 sec.

19 जुलाई के दिन रोहित शर्मा अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. भारत और इंग्लैंड का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसी मैदान पर रोहित अपना आखिरी मैच खेलेंगे. हालांकि रोहित या फिर BCCI की तरफ से इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.यह पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहें उड़ी हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था, उसके बाद भी रोहित के संन्यास को लेकर तरह-तरह के दावे सामने आए थे. वहीं 7 मई के दिन उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. उसके बाद 'हिटमैन' ने कहा था कि जब उनका मन कहेगा कि 'बस अब और नहीं', उसके बाद वे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.रिटायरमेंट पर क्या सोचते हैं रोहित शर्मा?यह पिछले साल की बात है जब टेस्ट रिटायरमेंट के बाद एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने कहा था कि, "जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं मैदान पर वह नहीं कर पा रहा हूं, जो करना चाहता हूं, मैं उस दिन खेलना छोड़ दूंगा. मगर फिलहाल के लिए मेरा मानना है कि मैं जो कर रहा हूं वह टीम की मदद कर रहा है."यह भी पढ़ें: विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यासक्या वाकई संन्यास लेंगे रोहित?दरअसल द इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि वो 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल नहीं हैं. बताया गया कि अगले साल वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्टर्स यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहते हैं, जो काफी समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.यह भी पढ़ें:India vs England: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर