साल 2025 का अंत डायरेक्टर आदित्य धर ने बेहतरीन यादों के साथ किया था. वो दिसंबर में फिल्म 'धुरंधर' लेकर आए थे जो बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर निकली थी. वहीं 2026 में मार्च में वो इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' लाए थे. दोनों फिल्मों ने जमकर बॉक्स ऑफिस लूटा था और दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपये कमा डाले थे. वहीं अब खबरें हैं कि बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर के बाद वो एक महान सैन्य कमांडर पर फिल्म बना सकते हैं. इसे लेकर उनसे असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा ने बातचीत की है. उम्मीद है कि आदित्य अगस्त में असम का दौरा कर सकते हैं.CM हिमंत बिस्वा शर्मा ने शुरू की बातचीतPTI की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने फेसबुक लाइव सेशन में आदित्य धर की तारीफ की. उन्होंने आदित्य को आज के दौर के सबसे बेहीतरीन फिल्ममेकर्स में से एक बताते हुए एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि असम के महान सैन्य कमांडर लचित बोरफुकन पर बायोपिक के लिए उन्होंने आदित्य धर से संपर्क किया है.ये भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरेंअसम सीएम खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर आगे आ रहे हैं और उनकी इसमें काफी दिलचस्पी है. उन्होंने बताया, 'हम लचित बोरफुकन के कार्यों को दुनिया भर में पहुंचा सकते हैं. हमारी सरकान उन पर फिल्म बनाती है तो ये हमारे के लिए एक बेहद ख़ास उपलब्धि की तरह होगा.'अगस्त में असम जाएंगे आदित्य धरहिमंत बिस्वा शर्मा के मुताबिक आदित्य धर के साथ उनकी इस विषय को लेकर बातचीत सकारात्मक रही है. आदित्य इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए अगस्त में असम का दौरा करने वाले हैं. असम सीएम के मुताबिक अगर किसी वजह से आदित्य धर इस बायोपिक पर काम नहीं कर पाते हैं तो फिर वो दूसरे फिल्ममेकर्स से संपर्क करेंगे.ये भी पढ़ें: 'चांंद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?कौन थे लचित बोरफुकन?लचित बोरफुकन असम के सबसे महान सैन्य कमांडर में गिने जाते हैं. वो अहोम साम्राज्य में सैन्य कमांडर के पद पर काम करते थे. उन्होंने 1671 की सरायघाट की लड़ाई में नेतृत्व किया था और मुगलों की सेना के दांत खट्टे कर दिए थे. 1622 में जन्मे लचित ने 50 साल की उम्र में साल 1672 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.