बिलासपुर जिले में सर्पदंश से मौत के 15 फर्जी मामले बनाकर सरकारी सहायता राशि हड़पने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिले में सांप काटने के फर्जी मामले बनाकर शासन की सहायता राशि हड़पने का यह संवेदनशील मामला उजागर होने के बाद बिलासपुर कलेक्टोरेट से लेकर पुलिस महकमे तक हड़कंप मच गया है।