आज की सुनवाई इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यदि न्यायालय के समक्ष पूरा रिकॉर्ड प्रस्तुत हो जाता है तो दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते को लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पिछले कुछ समय से संकेत मिल रहे हैं कि सिंधिया परिवार आपसी सहमति से दशकों पुराने इस संपत्ति विवाद का समाधान चाहता है।