ई-बस सेवा योजना के तहत भोपाल पहुंची इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन सोमवार से शुरू होगा। पहले चरण में कोच फैक्ट्री से औबेदुल्लागंज रूट पर 10 ई-बसें बिना यात्रियों के संचालित की जाएंगी।