India vs Pakistan: पिछले यानी 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैच देखने को मिला था. पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी, जिसके चलते दूसरा मैच संभव नहीं हो सका. अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2027) में भारत और पाकिस्तान के एक ज्यादा मैचों के लिए के लिए धांसू प्लान बनाया है. दरअसल क्रिकेट गर्विंग बॉडी ने एडिनबरा में हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में आगामी वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. वनडे विश्व कप में हुए बदलाव को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि यह सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मैच बढ़ाने के लिए किया गया है. इन बदलावों के अनुसार, अब भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल से पहले ही एक दूसरे खिलाफ दूसरा मैच खेल सकती हैं. अगर सेमीफाइनल या फाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत होती है, तो फिर वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 3 मैच हो सकते हैं. pic.twitter.com/paFNC1I3AT— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) July 15, 2026वर्ल्ड कप के स्टेज पर क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान मैच देखना काफी पसंद करते हैं. दोनों के बीच होने वाले मैच से आईसीसी को लगभग सबसे ज्यादा रेवन्यू आता है. क्या हुए बदलाव?आगामी वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी. 12वें, 13वें और 14वें नंबर की तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज खेली जाएगी. इसमें जीत हासिल करने वाली टीम ग्रुप चरण में आगे बढ़ेगी. अब 12 टीमों को 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत मैच होंगे. इसके बाद दोनों ग्रुप से 3-3 टीमें और दोनों ग्रुप में सबसे ज्यादा रैंकिंग वाली टीम को सुपर-7 के लिए आगे बढ़ाया जाएगा. सुपर-7 स्टेज में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत मैच होंगे और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल वैसे ही पुराने फॉर्मेट में खेले जाएंगे. यह भी पढे़ं: ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, WI क्रिकेट में सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लानमैच देखने आए एमएस धोनी ने कान में क्यों लगा रखा था खास डिवाइस? जवाब उड़ा देगा आपके होश