धार की ऐतिहासिक भोजशाला के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, दोनों पक्षों ने की है तैयारी

Wait 5 sec.

भोजशाला मामले में मंगलवार (14 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के गत 15 मई के फैसले को चुनौती देने वाली मस्जिद पक्ष की विशेष अनुमति याचिकाओं (एसएलपी) पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ सुनवाई करेगी।