स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। होर्मुज़ से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में अमेरिका ने ईरान के खिलाफ दोबारा नौसैनिक नाकाबंदी लागू कर दी है और साथ ही अपने हवाई हमलों का दायरा भी बढ़ा दिया है।