IND vs ENG 2nd ODI Full Highlights: जो रूट ने अकेले दम पर कार्डिफ में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 4 विकेट से जीत दिला दी. मैच में टीम इंडिया पहले बैटिंग करने के बाद 44 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गई थी. चेज के लिए उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. लगातार टीम के विकेट गिरते रहे, लेकिन नंबर तीन पर उतरे जो रूट एक मजबूत दीवार की तरह एक छोर पर खड़े रहे. रूट ने 133 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 99 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पिछले लगातार 6 वनडे गंवाने के बाद आखिरकार 7वें मुकाबले में जीत हासिल की. इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पिछला वनडे 2022 में जीता था. अब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद इंग्लिश टीम को भारत के खिलाफ 50 ओवर मुकाबले में जीत नसीब हुई. England win the second ODI by 4 wickets.#TeamIndia's focus now shifts to the series decider on Sunday.Scorecard ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #ENGvIND pic.twitter.com/CfyMZuZ71Y— BCCI (@BCCI) July 16, 2026चेज में इंग्लैंड की खराब शुरुआत 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली. टीम ने पहला विकेट पारी की पहली गेंद पर बेन डकेट (00) के रूप में और दूसरा जैकब बेथल (04) के रूप में 8 रन पर गंवाया. इसके बाद 53 रन पर तीसरा विकेट, 94 रन पर चौथा विकेट और 125 रन पर पांचवां विकेट गिरा. इसके बाद लगने लगा कि अब इंग्लैंड के लिए जीत बहुत मुश्किल होगी. तभी जो रूट ने विल जैक्स के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की और जीत की नई उम्मीद जगाई. 197 रन पर जैक्स के रूप में इंग्लैंड ने छठा विकेट गंवाया. जैक्स ने 44 गेंदों पर 2 चौके लगाकर 30 रनों की पारी खेली. इसके बाद रूट ने गस एटकिंसन के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 38 रनों की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. भारत की गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 10 ओवर में 67 रन खर्चे. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. यह भी पढे़ं: संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास