रोहित शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई. उनके लिए इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है. हिटमैन को इस बारे में बता दिया गया है कि बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी उनसे आगे बढ़ चुकी है. लॉर्ड्स में 19 जुलाई (संडे) को तीसरा वनडे खेला जाएगा. 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं रोहित शर्माइंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि पैनल ने पिछले हफ्ते कोच गौतम गंभीर के साथ शर्मा से भी बात की थी. सूत्रों के मुताबिक, सिलेक्शन कमिटी यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है. इसके अलावा यह भी साफ कर दिया गया कि रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किसी भी रोल में नहीं देखा जा रहा है. रिपोर्ट में एक सोर्स हवाले से कहा गया, "सिलेकटर्स ने रोहित को बता दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद उनकी टीम में उनकी कोई भूमिका नहीं है और इस सीरीज के बाद वे उन्हें टीम से बाहर कर रहे हैं. रोहित अपनी फिटनेस पर काम करने के बाद खेलना जारी रखना चाहते थे. अब चयनकर्ताओं ने अब फैसला शर्मा पर छोड़ दिया है."इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 वनडे में नहीं चला बल्ला भारत के लिए सिर्फ वनडे में उपलब्ध रोहित मानिए 'अग्निपरीक्षा' में पास नहीं हुए. इंग्लैंड के खिलाफ भी शुरुआती दोनों वनडे रोहित का बल्ला खामोश नजर आया. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में रोहित ने 21 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद कार्डिफ के दूसरे वनडे में उन्होंने 47 गेंदों में 26 रन बनाए. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे वनडे में कैसा परफॉर्म करते हैं. रोहित शर्मा का वनडे करियर टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके रोहित ने अपने करियर में 287 वनडे मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 279 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 48.58 की औसत से 11757 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 33 शतक और 62 अर्धशतक निकल चुके हैं. यह भी पढ़ें: IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'