अगर आपका पालतू कुत्ता या बिल्ली बार-बार उल्टी कर रहा है, तो इसे हल्के में लेने की गलती न करें। कई बार यह सामान्य कारणों से हो सकता है, लेकिन लगातार उल्टी किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है ऐसे में सही समय पर इसकी वजह समझना और जरूरत पड़ने पर पशु चिकित्सक से सलाह लेना बेहद जरूरी है. पलतू जानवर अपनी तकलीफ को शब्दों में नहीं बता सकते. ऐसे में उनकी आदतों और व्यवहार में होने वाले बदलावों पर नजर रखना जरूरी होता है. अगर आपका पालतू बार-बार उल्टी कर रहा है, तो आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह हो सकती है और किन लक्षणों पर तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.क्या सिर्फ खाना ही है वजह या छिपी है कोई और परेशानी?कई बार पालतू जानवर जरूरत से ज्यादा या बहुत तेजी से खाना खा लेते हैं. इसके अलावा बासी खाना, अचानक डाइट बदलना या ऐसी चीज खा लेना जो उनके लिए सही न हो, उल्टी की वजह बन सकता है. अगर एक-दो बार उल्टी हो और फिर जानवर सामान्य व्यवहार करे, तो ज्यादा चिंता की बात नहीं होती. लेकिन बार-बार ऐसा होने पर कारण जानना जरूरी है.बार-बार उल्टी के पीछे हो सकती है गंभीर बीमारीअगर उल्टी के साथ सुस्ती, दस्त, भूख कम लगना, वजन घटना या बुखार जैसे लक्षण भी दिखाई दें, तो यह पेट के संक्रमण, लीवर या किडनी की समस्या, पाचन तंत्र की गड़बड़ी या किसी अन्य बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.क्या आपके पालतू ने निगल ली कोई ऐसी चीज?कुत्ते और बिल्लियां खेलते समय कई बार प्लास्टिक, कपड़े का टुकड़ा, खिलौने का हिस्सा या दूसरी छोटी चीजें निगल लेते हैं. इससे पेट या आंत में रुकावट आ सकती है, जिसकी वजह से लगातार उल्टी होने लगती है. यह स्थिति गंभीर हो सकती है और तुरंत इलाज की जरूरत पड़ सकती है.इन चीजों का सेवन भी बन सकता है खतरे की वजहचॉकलेट, अंगूर, प्याज, कुछ दवाएं, जहरीले पौधे और केमिकल जैसी चीजें पालतू जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. अगर ऐसी किसी चीज के सेवन के बाद उल्टी शुरू हो जाए, तो इसे इमरजेंसी मानते हुए तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें.यह भी पढ़ेंः Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपायइन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाजअगर 24 घंटे के भीतर कई बार उल्टी हो, उल्टी में खून दिखाई दे, पालतू पानी भी न पी पा रहा हो, लगातार सुस्त रहे, सांस लेने में दिक्कत हो या पेट में तेज दर्द के संकेत दिखें, तो बिना इंतजार किए डॉक्टर के पास जाएं। छोटे पिल्लों, बिल्ली के बच्चों और उम्रदराज पालतू जानवरों में यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है. समय पर सही इलाज मिलने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. इसलिए अगर आपका पालतू बार-बार उल्टी कर रहा है, तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करने की बजाय सही समय पर विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.यह भी पढ़ेंः Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?