सुधार की नई राह: बेमेतरा में खुलेगी कैदियों के लिए 'ओपन जेल',दो सौ कैदियों की होगी क्षमता

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव में सरकार ने नई ओपन जेल को मंजूरी दी है। 10.20 हेक्टेयर में फैली यह जेल 200 बंदियों की क्षमता वाली होगी। इसका मुख्य उद्देश्य बंदियों का सामाजिक समावेशन और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यहाँ बंदी खेती, डेयरी, और कुटीर उद्योगों से जुड़कर नया जीवन शुरू कर सकेंगे।