18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए

Wait 5 sec.

चेन्नई सुपर किंग्स और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल लंबे साथ के बाद अलग होने का फैसला किया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी ने सोमवार को आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से इस साझेदारी को खत्म करने का निर्णय लिया. चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी बार 2023 में आईपीएल का खिताब जीता था. जिसके बाद टीम 2024, 2025 और 2026 सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी. लगातार खराब प्रदर्शन के कारण पिछले कुछ समय से स्टीफन फ्लेमिंग के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे. अब फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान से अलग होने का फैसला किया है.CSK ने बयान जारी कर दी जानकारीचेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है, जिसके साथ इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल और सबसे लंबे समय तक चली साझेदारियों में से एक का अंत हो गया है.'यह भी पढ़ें- युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'फ्रेंचाइजी ने आगे कहा, 'यह फैसला फ्लेमिंग और सुपर किंग्स प्रबंधन के बीच कई खुली और ईमानदार चर्चाओं के बाद, आपसी सम्मान और आभार के साथ लिया गया.'यह भी पढ़ें- लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है