रायपुर में नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा एक राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आदिवासी धर्म कोड, जनगणना में पृथक पहचान और संवैधानिक अधिकारों पर विशेषज्ञों द्वारा गहन मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए आदिवासी परंपराओं का प्रदर्शन कर समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।