रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप जैसी साइबर ठगी की गई है। स्नैपचैट पर युवती बनकर बातचीत करने वाले युवक ने प्रेम संबंध का झांसा देकर 23 वर्षीय युवक से करीब 65 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।