भिलाई के साफ्टवेयर इंजीनियर ने सीतापुर की लिव इन पार्टनर की गुड़गांव में हत्या की, फिर ट्रेन से कटकर दी जान

Wait 5 sec.

गुरुग्राम के सेक्टर 56 में भिलाई निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक ने अपनी प्रेमिका इशारा अयूबी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक ने गढ़ी हरसरु के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही कंपनी में कार्यरत थे और हाल ही में लिव-इन में रहने आए थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।