ग्वालियर-डबरा बायपास पर भीषण सड़क हादसा: झांसी HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजर की मौत, महिला सहकर्मी गंभीर रूप से घायल; कार को घसीटता ले गया ट्रक

Wait 5 sec.

झांसी के मसीहागंज के रहने वाले राहुल सैनी एचडीएफसी बैंक की झांसी के गुड़सरायन स्थित शाखा में डिप्टी मैनेजर थे। आगरा में बैंक की मीटिंग थी। इसके चलते राहुल बैंक में काम करने वाली गरिमा माथुर के साथ आगरा गए थे।