बिलासपुर में CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 13,716 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,407 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रश्नपत्र में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोक पहेलियों और करंट अफेयर्स का संतुलित मिश्रण देखने को मिला।