आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर गुरुवार को राजा महाकाल की नगरी उज्जैन भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हो उठी। शहर में दो स्थानों से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राओं में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।