ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव में गुरुवार को नाले की जेसीबी से खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के चलते जमीन धंसने से एक दुकान और उसके पास बना निर्माणाधीन दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया।