रायपुर के शंकर नगर स्थित दूरदर्शन का टीवी टावर राजधानी का लैंडमार्क है। इसकी अद्भुत इंजीनियिरिंग संरचना इसे राजधानी का सबसे ऊंचा टावर बनाती है। कुल 165 मीटर ऊंचा यह टावर 90 के दशक में तैयार किया गया था। उस समय इसे कुम्हारी और मांढर से भी देखा जा सकता था।