भिलाई में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चारलोगों की मौत, पांचवा अस्पताल में

Wait 5 sec.

भिलाई-3 में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार चार लोगों की मौत हो गई। एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा क्षेत्र इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।