रायपुर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ हुई 3.94 लाख रुपये की साइबर ठगी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने झारखंड के बोकारो से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल हैक कर बैंक खातों से राशि निकाली थी। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।