How To Clean Dustbin At Home: घर की सफाई के दौरान अक्सर डस्टबिन की सफाई पर कम ध्यान दिया जाता है. लेकिन समय के साथ इसमें जमा गंदगी, दाग और नमी के कारण तेज बदबू आने लगती है. अगर नियमित रूप से इसकी सफाई न की जाए तो बैक्टीरिया और फफूंदी भी पनप सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से डस्टबिन को साफ, दाग-धब्बों से मुक्त और बदबू रहित रखा जा सकता है.कैसे करें डस्टबिन की सफाई?डस्टबिन की साप्ताहिक सफाई के लिए सबसे पहले उसमें रखा कचरा और बैग पूरी तरह निकाल दें. इसके बाद गुनगुने पानी से डस्टबिन को अच्छी तरह धो लें, ताकि अंदर जमा ढीली गंदगी निकल जाए. अब स्पंज या पुराने टूथब्रश पर थोड़ा डिश सोप लगाकर पूरे डस्टबिन को अच्छी तरह रगड़ें. खासतौर पर किनारों और कोनों की सफाई जरूर करें, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धोकर किसी साफ कपड़े से पोंछ लें या उल्टा रखकर पूरी तरह सूखने दें. डस्टबिन पूरी तरह सूखने के बाद ही उसमें नया कचरा बैग लगाएं. जिद्दी दाग हटाने का तरीका?अगर डस्टबिन पर जिद्दी दाग पड़ गए हैं या बदबू लगातार बनी हुई है, तो महीने में एक बार डीप क्लीनिंग करना फायदेमंद रहेगा. इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे डस्टबिन के अंदर अच्छी तरह लगा दें. करीब 10 मिनट बाद इसके ऊपर सफेद सिरका स्प्रे करें. दोनों के मिलने से बनने वाला झाग जमी हुई गंदगी और दाग हटाने में मदद करता है. इसके बाद गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें.डस्टबिन की बदबू कैसे हटाएं?डस्टबिन से बदबू हटाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय भी कारगर हैं. खाली और सूखे डस्टबिन में रातभर के लिए बेकिंग सोडा छिड़क दें. सुबह इसे निकाल दें। यह बदबू को सोखने में मदद करता है. इसके अलावा आधे नींबू पर नमक लगाकर डस्टबिन के अंदर रगड़ने से चिकनाई और दुर्गंध दोनों कम हो सकती हैं. अगर बदबू बार-बार लौट आती है, तो डस्टबिन को दो घंटे तक धूप में रखने से भी बैक्टीरिया कम होते हैं और दुर्गंध दूर करने में मदद मिलती है.इसे भी पढ़ें- क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षितसेंसर वाले डस्टबिन को साफ करने का तरीका?अगर आप सेंसर वाले डस्टबिन का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके ढक्कन को कभी भी पानी में न डुबोएं, क्योंकि उसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स लगे होते हैं. ढक्कन को केवल हल्के गीले कपड़े से साफ करें, जबकि डस्टबिन के बॉडी हिस्से को अलग करके धोया जा सकता है. सेंसर वाली खिड़की को समय-समय पर सूखे, मुलायम कपड़े से साफ करना भी जरूरी है, ताकि सेंसर सही तरीके से काम करता रहे. डस्टबिन को लंबे समय तक साफ रखने के लिए हमेशा कचरा बैग का इस्तेमाल करें, गीले कचरे को रोजाना बाहर निकालें और बैग के नीचे थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़क दें.इसे भी पढ़ें- तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक