पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने इंस्टाग्राम पर ‘दिस ऑर दैट’ चैलेंज के दौरान अपनी पसंदीदा भारतीय वनडे इलेवन का चयन किया है. इस टीम में उन्होंने रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया, जबकि रोहित वनडे क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी हैं. उथप्पा ने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की ऐतिहासिक सलामी जोड़ी को अपनी पहली पसंद बनाया. आंकड़ों को देखे तो उनका यह विकल्प बहुत स्ट्रॉंग नजर आता है. सचिन तेंदुलकर वनडे के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. सचिन के नाम 18,426 रन दर्ज हैं. वहीं हाल ही में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली ने 308 मैचों में 11,221 रन दर्ज किए हैं. विराट, युवराज और धोनी को मिली जगहउथप्पा ने तीसरे नंबर पर विराट कोहली को चुना, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतक दर्ज हैं. चौथे नंबर पर युवराज सिंह को जगह दी, जबकि विकेटकीपर और कप्तान के तौर पर एमएस धोनी को चुना. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 वनडे विश्व कप जीता था. बल्लेबाजी को और मजबूती देने के लिए छठे नंबर पर सुरेश रैना को शामिल किया गया.ऑलराउंडर और गेंदबाजी में दिग्गजों पर भरोसाऑलराउंडर के रूप में उथप्पा ने हार्दिक पांड्या की जगह 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को चुना. स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को जगह मिली, जबकि विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में अनिल कुंबले को चुना गया. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जहीर खान और जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई.यह भी पढ़ें- बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंगरॉबिन उथप्पा की ऑल टाइम भारत ODI XI:सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह.यह भी पढ़ें- गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी