देश की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना पर भारत और जापान के बीच बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। दोनों देशों ने तय किया है कि परियोजना का पहला सेक्शन 2027 में शुरू किया जाएगा।