पुणे रेल मंडल में लैंड स्लाइड की घटना के कारण इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 24 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है। रेलवे ने इस रूट की तीन ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 22 जुलाई को एक विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी।