कोटा में घर से हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कुछ घंटों में कर दिया और आरोपी रिश्तेदार को भी पकड़ लिया। चोरी का सारा माल बरामद होने के बाद पीड़ित ने आरोपी को अपना रिश्तेदार बताते हुए एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया और पुलिस को शपथ पत्र सौंप दिया।