पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। राज्य में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन पिछले 24 घंटों में बलरामपुर समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है।