छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना पर सीएजी की रिपोर्ट ने भारी अनियमितताओं का खुलासा किया है। करीब 4,536 करोड़ खर्च करने के बावजूद 44 प्रतिशत प्रभावित गांव विकास से वंचित हैं। नियम विरुद्ध फंड का इस्तेमाल, अधूरे प्रोजेक्ट्स और प्रशासनिक रिक्तियों ने योजना को बेपटरी कर दिया है। पारदर्शिता के अभाव में करोड़ों का निष्फल व्यय और वित्तीय धांधली सामने आई है।