प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत स्लम पुनर्वास परियोजनाओं में हितग्राहियों का अंशदान 75 हजार से बढ़कर 1.45 लाख रुपये हो गया है। केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट लागत 4.75 लाख से 5.75 लाख रुपये कर दी है, जिसके चलते अंशदान बढ़ा है। अब शेष राशि का भुगतान हितग्राही 36 मासिक किस्तों में कर सकेंगे।