भिलाई के आत्मानंद स्कूल में छात्राएं बनी मास हिस्टेरिया का शिकार, एक के बाद एक हो जा रहीं बेहोश

Wait 5 sec.

भिलाई के स्वामी आत्मानंद स्कूल में लगातार तीन दिनों से छात्राओं के अचानक बेहोश होने का मामला सामने आया है। अब तक कुल आठ छात्राएं इस अजीब स्थिति से गुजर चुकी हैं। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में इसे मास हिस्टीरिया और शारीरिक कमजोरी बताया है। प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल जांच और छात्राओं की काउंसलिंग कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।