पंचांग की गणना के अनुसार बुधवार को बुध पुष्य नक्षत्र की साक्षी में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र का आरंभ होगा। तंत्र की उर्वरा भूमि कही जाने वाली धर्मधानी उज्जैन में नौ दिन साधक तंत्र, मंत्र व यंत्र की सिद्धि के लिए गुप्त साधना करेंगे।