ये इंदौर पुलिस है... यहां गुंडे बेखौफ होकर खाकी पर भी हाथ उठा देते हैं, 22 दिनों में पुलिस से मारपीट की तीसरी घटना

Wait 5 sec.

शहर में बदमाशों के बढ़ते हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब वे पुलिसकर्मियों पर हमला करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। जिस पुलिस से आमजन को सुरक्षा मिलने की उम्मीद रहती है, वे खुद बदमाशों के हाथों पिट रहे हैं। सोमवार रात अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया।