कर्ज लेकर होगा विकास: उज्जैन में महाकाल क्षेत्र के लिए 645 करोड़ रुपये का लोन लेने जा रहा यूडीए

Wait 5 sec.

महाकाल क्षेत्र के विकास के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) 645 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रहा है। अब सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए बैंक से टर्म लोन लिया जाएगा। इसके लिए यूडीए ने वित्तीय संस्थाओं और बैंकों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किया है।