उज्जैन में नवोदय विद्यालय के दो छात्र तालाब में डूबे, कल शाम से थे लापता, कड़ी मशक्कत के बाद मिले शव

Wait 5 sec.

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र सोमवार शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह एक छात्र का शव विद्यालय परिसर के पीछे स्थित तालाब की डबरी में मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने दूसरे छात्र की तलाश शुरू की।