पीएम मोदी ने कहा कि मैं जालंधर के लोगों की तारीफ़ करता हूं कि उन्होंने 'स्वच्छता से स्वागत' पहल के ज़रिए इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया है। आप सभी ने अपने कामों से श्री गुरु रविदास जी के सामाजिक सद्भाव और सामूहिक प्रयास के संदेश को साकार किया है।