एयर इंडिया एक्सप्रेस 15 जुलाई से इंदौर और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ान शुरू कर रही है। इस नई सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम पुराने टर्मिनल भवन में आयोजित होगा, जबकि विमान वर्तमान टर्मिनल से रवाना किया जाएगा।