इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी वर्षा की गतिवधियां थमी हुई हुई है। इस वजह से दिन व रात के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है और उमस से शहरवासी परेशान है। आगामी दिनों में मानसून का कोई भी प्रभावी सिस्टम नहीं है। इस वजह से अगले 10 दिन तक शहरवासियों को अच्छी वर्षा के लिए इंतजार करना होगा।