भास्कर अपडेट्स:नासिक में दो ट्रक और कार की टक्कर; 4 की मौत, एक गंभीर घायल

Wait 5 sec.

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नासिक-पेठ रोड पर पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सवला घाट में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे में दो ट्रक और गुजरात नंबर की मारुति ईको कार शामिल थीं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अहमदाबाद विमान हादसा: अक्टूबर तक आएगी जांच रिपोर्ट का ड्राफ्ट एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि जून 2025 में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे की जांच रिपोर्ट का ड्राफ्ट अक्टूबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी। AAIB ने अदालत को जांच की प्रगति से अवगत कराते हुए यह जानकारी दी।